About Us

वसुंधरा मानव कल्याण संस्था को वर्ष 2006 में दिनांक 24-03-2006 को एक प्रतिष्ठित नैदानिक मनोवैज्ञानिक, डाॅ. बी. प्रतिभा शर्मा के द्वारा सोसाइटी के तहत पंजीकृत करवाया गया। प्रारम्भतः वसुंधरा मानव कल्याण संस्था का कार्यालय बलबीर रोड पर स्थापित किया गया था। किन्तु समय के साथ शहर की अन्य भौगोलिक अवस्थिति की अपेक्षा को देखते हुए संस्था का नवीनीकरण अक्टूबर 2022 में करवाया गया और कार्यालय को 9, राम विहार, ओ.एन.जी.सी. अस्पताल के बैक गेट के सामने स्थानांतरित किया गया।

संस्था का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित करवाना तथा उनके लिए समाज में जागरूकता लाना है, जिसके लिए संस्था निरन्तर प्रयासरत है। संस्था जरूरतमंद छात्रों को उच्चतम शिक्षा प्रदान करने में अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही असहायों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

वसुंधरा मानव कल्याण संस्था का उद्देश्

  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था चिकित्सा के सभी क्षेत्रों में शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था प्रदान करवाएगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था समाज में जागरूकता लाने के लिए सामाजिक कार्यों को न केवल बढ़ावा देगी, बल्कि ऐसे कार्यक्रमों का भी समय-समय पर आयोजन करेगी जिससे समाज में जागरूकता आए।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद छात्रों को प्राथमिक व उच्चतम शिक्षा प्रदान करने में उनकी सहायता करेगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था असहाय लोगों की मदद करेगी। पीड़ित समुदाय की सामाजिक व आर्थिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करेगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था सभी उम्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी व उनके उत्थान के लिए साधन उपलब्ध कराएगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था समय-समय पर शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें मुफ्त बुद्धि परीक्षण, खेल प्रतियोगिता, मुफ्त काउन्सलिंग आदि का आयोजन किया जाएगा।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था बच्चों के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक शिक्षा विकास के लिए कार्य करेगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रिंट मीडिया के माध्यम से पत्रिकाएँ भी उपलब्ध करवाएगी जिससे समाज में जागरूकता आए।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था निकट भविष्य में स्कूल और विद्यालयों के साथ मिलकर “कम समय वाले” पाठ्यक्रमों की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उच्चतम शिक्षा को बढ़ावा मिले।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था जागरूकता कार्यक्रम द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगी और खेलकूद के माध्यम से बच्चों में नैतिक अनुशासन को बढ़ावा देगी।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में रियायत व जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी, जिससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
  • वसुंधरा मानव कल्याण संस्था छात्रों को अनुसंधान की सुविधाएँ प्रदान कराएगी।
PATNERSHIP

Have any question?

Have any questions or wants to partner with us please get in touch with us today.

Award prizes in competition of physical games and educational competition and to award scholarship for the needy and provide ways and means for the up-lift of poor and needy children and to inculcate moral discipline.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *